फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाजपा के तीन निकायों में दो पर निर्दलीय काबिज

Sun, 14 May 2023 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के तीन निकायों पर काबिज भाजपा से दो सीटें निर्दलीय और एक सपा ने छीन ली है। नवगठित खिमसेपुर व संकिसा ने सत्ताधारी पार्टी की लाज बचा ली है। नवगठित नवाबगंज सीट पर निर्दलीय ने परचम लहरा दिया।
विज्ञापन

छह निकायों वाले जिले में नगर पालिका फर्रुखाबाद, कायमगंज, नगर पंचायत कमालगंज, कंपिल, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद थे। इनमें से नगर पालिका कायमगंज, नगर पंचायत कमालगंज और शमसाबाद पर भाजपा का कब्जा था। इस बार जिले में तीन नए निकायों में नगर पंचायत नवाबगंज, खिमसेपुर व संकिसा बसंतपुर और जुड़ गए। लिहाजा निकायों की संख्या नौ हो गई। रात पौने नौ बजे तक नगर पालिका फर्रुखाबाद अलावा आठ निकायों के परिणाम घोषित कर दिए गए। इनमें भाजपा अपने कब्जे वाले तीनों निकायों में हार गई। इनमें शमसाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी की पत्नी जोया शाह, कमालगंज व कायमगंज में निर्दलीय प्रत्याशी क्रमश: राजबेटी शंखवार व शरद गंगवार ने जीत हासिल कर ली।
इसके अलावा पुराने किसी भी निकाय में भाजपा कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी। गनीमत रही कि नवगठित तीन निकायों में संकिसा से भाजपा प्रत्याशी अनुपम राजपूत व खिमसेपुर से पुष्पराज सिंह ने जीत दर्ज कर लाज बचा ली है। इसके बावजूद नवगठित नवाबगंज नगर पंचायत पर क्षेत्रीय विधायक सुशील राजपूत की पूरी ताकत के बाद भी हार की मुंह देखना पड़ा। यहां से निर्दलीय अनिल कुमार को जीत हासिल हुई है। भाजपा को निकायों में अपनी संख्या बढ़ाने की बजाय एक का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें