फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लेखपाल व वन विभाग की टीम से अभद्रता

Wed, 24 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। एक सप्ताह पूर्व गांव बल्लू बेहटा क्षेत्र में वन विभाग की भूमि की पैमाइश के दौरान पूर्व प्रधान व उनके दो पुत्रों ने सर्वे लेखपाल से गाली-गलौज कर जान माल की धमकी दी थी। सर्वे लेखपाल ने पूर्व प्रधान व उनके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

तहसील के सर्वे लेखपाल अनुराग गुप्ता 17 मई को वन विभाग के कर्मचारियों के साथ वन विभाग की भूमि की गांव बल्लू बेहटा क्षेत्र में पैमाइश कर रहे थे। तभी ग्राम भगवानपुर के पूर्व प्रधान रामशंकर मिश्रा व उनके दो पुत्र वहां पहुंचे और पैमाइश को रोक दिया। पूछे जाने पर वे लेखपाल से अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए राइफल लाने की बात कहते हुए घर चले गए। लेखपाल अनुराग गुप्ता ने खुद की जान को खतरा बताते हुए कोतवाली में पूर्व प्रधान रामशंकर मिश्रा, उनके पुत्र आशीष मिश्रा व अंशुल मिश्रा निवासीगण ग्राम भगवानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें