फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खांसी, बुखार के बढ़ रहे मरीज, जांच के इंतजाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कस्बा स्थित सीएचसी की ओपीडी में इन दिनों खांसी, बुखार के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

यहां न तो सीबीसी जांच हो रही है और न ही एक्सरे।
दो माह से शुगर की जांच ठप होने से मरीज भटक रहे हैं। इससे कस्बे में चल रहीं अवैध पैथोलॉजी पर मनमाने रुपये लेकर जांच की जा रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 200 मरीज पहुंचते हैं। डॉ. शनि मिश्रा, डॉ. जितेंद्र यादव व अधीक्षक डॉ. गौरव यादव मरीज देखते हैं।
विज्ञापन

इन दिनों अधिकतर मरीज जुकाम, बुखार, खांसी के पहुंच रहे हैं।
बुखार के मरीजों में डेंगू के लक्षण भी मिलते हैं।
अस्पाल में पांच बेड का डेंगू वार्ड भी आरक्षित किया गया है, लेकिन इस वार्ड में अब तक एक भी मरीज भर्ती नहीं किया गया।
अस्पताल में सीबीसी मशीन होने के बावजूद जांच पिछले छह माह से ठप है। एक्सरे मशीन भी लगी है, लेकिन मरीजों के एक्सरे नहीं होते हैं।
और तो और शुगर की जांच न होने से मरीज भटकते दिखाई देते हैं।
क्षेत्र के गांव महोई निवासी नत्थू सिंह ने बताया कि वह अस्पताल में शुगर की जांच कराने आए थे। जांच न किए जाने से वह परेशान होकर वापस घर जा रहे हैं।
लैब टेक्नीशियन नितिन ने बताया की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड आदि की जांच किट से की जाती है। रीजेंट न मिलने से सीबीसी जांच नहीं हो पा रही है।
दो माह से ग्लूको स्टिक भी स्टोर से नहीं मिल पाई। इससे शुगर की जांच नहीं हो पा रही है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव यादव ने बताया की एक्सरे टेक्नीशियन का दो माह पूर्व स्थानांतरण हो गया था। दूसरे टेक्नीशियन की तैनाती न होने से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

अन्य व्यवस्था जल्द ही ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें