फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खांसी-बुखार के मरीज बढ़े, जांच के लाले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं कई अस्पतालों में एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। इससे मरीजों को दवाई देकर ही काम चलाया गया।
विज्ञापन

जनपद में 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इससे लोगों को जागरूक करने के साथ ही मरीजों की जांच कर उपचार कराने के आदेश हैं। जिले में शहर के छह व ग्रामीण क्षेत्र के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आरोग्य मेला लगा।
शहर के पीएचसी आईटीआई में डॉ.आकांक्षा सक्सेना ने कुल 44 मरीज देखे। इनमें 25 मरीज खांसी-जुकाम व बुखार के थे। एलटी न होने से किसी की जांच नहीं हो सकी। पीएचसी नवदिया में डॉ.सचिन कटियार ने 26 मरीज देखे। इनमें 10 मरीज बुखार से पीड़ित थे। यहां भी एलटी न होने से जांच नहीं हो सकी। पीएचसी रमन्ना गुलजार में डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता ने 41 मरीज देखे तो फार्मासिस्ट अरविंद यादव ने दवाई गई। यहां भी एलटी न होने से बुखार के मरीजों की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल शमसाबाद क्षेत्र के पीएचसी चिलसरा का रहा। यहां न तो डॉक्टर की तैनाती है और न ही एलटी की। इससे फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह ने 45 मरीज देखकर दवा दी। किसी की भी जांच नहीं हो सकी।
इनसेट

तीन मरीज टाइफाइड पॉजिटिव मिले
नवाबगंज। क्षेत्र के पीएचसी अचरा खलवारा में डॉ.जसवीर सिंह व डॉ.वंदना मिश्रा ने आरोग्य मेले में कुल 68 मरीज देखे। इसमें अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित थे। डॉ.जसवीर सिंह ने बताया 20 मरीजों की जांच की गई। इसमें तीन मरीज टाइफाइड पॉजिटिव मिले। छह मरीजों की शुगर बढ़ी हुई मिलने पर उन्हें दवाई दी गई। फार्मासिस्ट प्रेम रंजन, एएनएम सुहानी, एलटी आज्ञाराम, वार्ड ब्वाय रणजीत सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें