फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालक सहित दो के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चेक बाउंस होने के मुकदमे में कोर्ट ने नर्सिंग होम संचालक सहित दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। व्यापारी ने संचालक सहित दो के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी व्यापारी अनिल गुप्ता ने मोहल्ला आजाद नगर निवासी समीर नर्सिंग होम संचालक अनवर मिर्जा व लाल मिर्जा के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया उनकी हार्डवेयर की दुकान है। नर्सिंग होम निर्माण के समय अनवर मिर्जा ने उनकी दुकान से सामान खरीदा था। भुगतान के रूप से चार चेक दिए थे।
विज्ञापन

खाते में रुपये न होने से चेक बाउंस हो गया। शिकायत करने पर संचालक सहित अन्य लोगों ने अभद्रता कर दी थी। इस मामले में अनिल गुप्ता ने 17 जनवरी 2020 को कमालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचक ने कोर्ट में परिवाद दायर होने व साक्ष्य न होने पर थाने में दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर क्लीन चिट दे दी थी।
कोर्ट में दर्ज परिवाद में नोटिस व वारंट जारी होने के बाद भी अनवर मिर्जा व लाल मिर्जा कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। शुक्रवार को कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें