फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। थाने के मंदिर में पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी परिजनों की सहमति से कराकर विदा कर दिया। दोनों का दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मेदा श्यामपुर निवासी लखन सिंह की पुत्री अनीता का विवाह जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के गांव कुंवरपुर में हुआ था। पुत्री की ससुराल के दिव्यांशु का लाखन सिंह के घर पर आना जाना था। दिव्यांशु का लखन सिंह की छोटी बेटी ललिता से प्रेम प्रसंग हो गया। दिव्यांशु गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है।
शनिवार रात को दिव्यांशु ललिता से मिलने उसके घर पहुंच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। दिव्यांशु के पिता राजेश भी रविवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ललिता व दिव्यांशु शादी करने की जिद पर अड़े हैं, दोनों बालिग हैं और एक ही जाति के है। बड़ी बेटी की ससुराल भी उसी गांव में है।
दिव्यांशु भी उसके परिवार का युवक है। इस पर लखन सिंह सहित दोनों पक्ष शादी करने का राजी हो गए। थाने के मंदिर में पंडित विनोद तिवारी ने दोनों की शादी कराई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को नाश्ता कराया। पुलिस ने दोनों को हंसी खुशी थाने से विदा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें