फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेशन हवालात में बंदी ने ब्लेड से हाथ व गले की नस काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेशन हवालात में बंदी ने ब्लेड से हाथों व गले की नस काट ली। बंदी को लहूलुहान देखकर साथी बंदियों ने शोर मचाया। आनन-फानन में बंदी को हवालात से निकालकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नौगवां कैंट निवासी राजा बाल्मीकि चोरी व मादक पदार्थ के मुकदमे में जिला जेल में बंद है। शुक्रवार को राजा की सीजेएम कोर्ट में पेशी थी। शुक्रवार को जिला जेल से राजा को पेशी पर लाया गया था। दोपहर लगभग ढाई बजे राजा ने हवालात के अंदर ब्लेड से अपने दोनों हाथ, कंधे व गर्दन की नसें ब्लेड से काट ली। साथी बंदियों ने उसको लहूलुहान देखकर शोर मचाया।
शोर सुनकर लॉकअप मोहर्रिर मुन्नालाल ने हवालात का ताला खोलकर बंदी राजा को बाहर निकाला। पुलिस लाइन से वाहन मंगवाकर आनन-फानन में राजा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने राजा का उपचार किया। वहीं सेशन हवालात में अंदर राजा के पास ब्लेड कैसे पहुंचा। इसको लेकर जांच की गई। पुलिस का अनुमान है कि राजा के परिजन उससे मिलने आए थे। उन्होंने ही राजा को ब्लेड दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें