फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आईजी ने निकाय चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 06 Apr 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखबाद। आईजी जोन ने डीएम-एसपी के साथ बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। शातिर व वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

आईजी जोन प्रशांत कुमार गुरुवार को कानपुर से पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने हनुमान जयंती पर जनपद में आयोजित कार्यक्रम व शोभायात्रा के बारे में जानकारी की। इसके बाद लगभग ढाई बजे जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा गेस्ट हाउस में पहुंचे। आईजी ने निकाय चुनाव को लेकर की गई तैयारियों के बारे में डीएम एसपी से जानकारी करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईजी ने चुनाव के देखते हुए शातिरों व वांछितों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

चुनाव के चलते लाइसेंसी शस्त्र शीघ्रता से जमा करने का निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों को चुनाव से पहले चिन्हित कर उनको पाबंद करने के आदेश दिए। आईजी प्रशांत कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा व आगामी त्यौहारों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें