फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने आएं तो पानी साथ लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने आने वालों को पानी साथ लाना होगा। यहां हैंडपंप व वाटर कूलर कई महीने से खराब हैं। दिव्यांग बोर्ड में ईएनटी सर्जन न होने से दिव्यांग रेफर किए गए। जबकि नेत्र परीक्षण कराने के लिए दोपहर तक डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रत्येक सोमवार को सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग बोर्ड लगता है। इसमें तीन डॉक्टरों का पैनल बैठने का नियम है। करीब तीन वर्ष से स्वास्थ्य विभाग में ईएनटी सर्जन की तैनाती न होने से दिव्यांग कानपुर के लिए रेफर किए जा रहे हैं।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज वर्मा ने सुबह पहुंचकर दिव्यांगों का परीक्षण किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा सक्सेना की मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण केंद्र पर ड्यूटी लगी होने से वह दोपहर एक बजे के बाद पहुंच सकीं। इससे दिव्यांगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पानी खूब पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में लगा हैंडपंप व वाटर कूलर कई महीने से खराब है। इससे दिव्यांगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। दिव्यांग बोर्ड में हड्डी रोग संबंधी 42, नेत्र संबंधी चार दिव्यांगों का परीक्षण कर डॉक्टरों ने रिपोर्ट लगाई। ईएनटी सर्जन से संबंधित छह दिव्यांग कानपुर रेफर किए गए। चार आवेदन खारिज किए गए। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर ने बताया कि हैंडपंप व वाटर कूलर ठीक कराने के लिए वह सीएमओ को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें