फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में दबंग धमकाए, पुलिस न सुने तो मुझे बताएं : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसपी विकास कुमार ने चौकीदारों को सम्मानित किया। कहा कि चौकीदार पुलिस की तीसरी आंख हैं। सबसे पहले सूचना उन्हीं से मिलती है। यदि किसी भी चौकीदार को गांव का दबंग धमकाए और पुलिस भी उनकी न सुने, तो वह सीधे उनके पास आकर जानकारी दे।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने में पहुंचे एसपी विकास कुमार ने 45 चौकीदारों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल, टोपा और ग्लव्स भेंट किए। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध की ग्रामीणों से पहले चौकीदार पुलिस को सूचना देते हैं। चौकीदार पुलिस की तीसरी आंख होते हैं। उनकी वजह से कम समय में पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में कामयाब होती है।
सूचना देने से खफा कोई भी दबंग यदि चौकीदार को धमकाता है। पुलिस चौकीदार की नहीं सुनती, तो चौकीदार सीधे उनसे किसी भी वक्त बात कर सकता है। उन्होंने कहा कि तीन माह में अच्छी सूचना देने वाले चौकीदारों को सम्मानित किया जाएगा। चौकीदारों के पास सुदूर गांवों की बड़ी जिम्मेदारी है। इस मौके पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह व इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें