फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के बनेंगे परिचयपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के परिचयपत्र जारी होंगे। इससे बाहरी व्यक्तियों को आसानी पकड़कर उन पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन



बदलते मौसम में इन दिनों जुकाम, बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इससे सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। इसके चलते मरीजों की निजी लैब से जांच कराने और बाजार की दवा लिखवाने के लिए अस्पतालों में बाहरी व्यक्ति भी सक्रिय हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सीबीसी जांच आसानी से न हो पाने के चलते बाहरी व्यक्ति अधिक सक्रिय हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ने डॉक्टर व सभी स्वास्थ्य कर्मियों को परिचय पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं। इस पर सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने लोहिया अस्पताल के सीएमएस, सिविल अस्पताल के अधीक्षक व सभी सीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी किया। इसमें कहा कि लोहिया अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर व स्वास्थ्य उपकेंद्रों के सभी अधिकारी व कर्मचारियों के परिचय पत्र सीएमएस व सीएचसी प्रभारी तीन दिन के अंदर जारी कर अवगत कराएं। इससे ड्यूटी के दौरान डॉक्टर व सभी कर्मचारी परिचयपत्र के साथ उपस्थित मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें