फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पति व देवर पर दुष्कर्म व देह व्यापार कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी ने पति व देवर पर दुष्कर्म व अश्लील फोटो तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देह व्यापार करने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने इस मामले में कमालगंज एसओ को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पति अरविंद कुमार सक्सेना, देवर संजय सक्सेना के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी 7 जुलाई 2018 को अरविंद कुमार सक्सेना से शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर उसको प्रताड़ित करने लगे।
मांग नहीं पूरी होने पर देवर संजय उसको बाहर खाना खिलाने के लिए ले गया। वहां खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको खिला दिया। बेहोश होने पर पति व देवर सहित उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरी घटना के इन लोगों ने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। कुछ दिनों के बाद उसको जानकारी हुई। ऐसे में उसने बाहर खाना खाने से मना कर दिया। इस पर पति व देवर ने वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। यह लोग उससे देह व्यापार करवाकर प्रताड़ित करते रहे। उसको जबरन फरीदाबाद लेकर गए। वहां भी कई लोगों ने उसके साथ संबंध बनाए। छह सितंबर को माता-पिता ससुराल आए तो उनको पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर इन लोगों ने माता-पिता के साथ मारपीट की। कोर्ट ने पूरे मामले में सुनवाई के बाद कमालगंज एसओ को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें