फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर में लगी आग से गृहस्थी राख, मवेशी भी मरे

Mon, 15 May 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। घर में लगी आग से दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। दो मवेशी मर गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अहिवरन नगला निवासी अहिलकार के घर में रविवार की दोपहर छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उस दौरान तेज हवा चल रही थी। आग ने कुछ देर में ही पूरे घर को चपेट में ले लिया। परिजन घर के बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। गांव के लोग एकत्र होकर आग को बुझाने लगे। लेकिन आग को काबू में नहीं कर पाए। ग्रामीण की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग को बुझा दिया। आग में अहिलकार की पांच बीघा तंबाकू की फसल, कपड़े, घरेलू सामान, नगदी जेवर, अनाज जलकर राख हो गए। दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। अहिलकार ने बताया कि दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में गांव के प्रधान ने राजस्व कर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें