फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश से मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

Mon, 17 Jul 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। क्षेत्र के गांव कुंअरापुर में शनिवार रात बारिश के पानी से मकान के दो कमरे गिर गए। पीछे के कमरे में सो रहे परिवार के लोग बाल -बाल बचे। शोर होने पर गांव के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

अहमदपुर देवरिया ग्राम पंचायत के गांव कुंअरापुर में अवधेश राजपूत के कच्चे मकान में तीन कमरे हैं। परिवार के लोग शनिवार रात पीछे वाले कमरे में सो रहे थे। रात को आगे के दोनों कमरे गिर पड़े कमरों के पटाव की धन्नी व मिट्टी गिरने की आवाज से परिवार के लोग जागे। पड़ोसी भी एकत्र हो गए।
अवधेश ने बताया कि पीछे वाले कमरे में भी दरार आ गई। कुछ मलवा भी उसमें पहुंचा। कालोनी न मिलने से वह कच्चे मकान में रह रहे। बूढ़ी मां व बच्चे साथ रहते हैं। प्रधान किशोर कुमार ने बताया कि नई सूची बनने पर आवास दिलाने के लिए प्राथमिकता से पीड़ित की फीडिंग कराई जाएगी। राजस्व विभाग को भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें