फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। 10 हजार की नकदी, सोने के जेवर, अनाज, कपड़े सहित सारा सामान जल गया। संकरी गली होने के कारण दमकल अंदर नहीं पहुंच सकी। दमकल कर्मियों ने सबमर्सिबल से आग को बुझाई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला बंगशपुरा निवासी सुनीता देवी शाक्य के पति यादराम शाक्य का निधन हो चुका है। सुनीता देवी 10 वर्ष के बेटे अर्जुन के साथ रह रही हैं। रविवार को गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। ऐसे में सोमवार को लगभग 11:30 बजे सुनीता चूल्हे पर खाना बना रही थीं।
अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से कपड़ों में आग लग गई। सुनीता को जब आग लगने का एहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो गई। आग पूरे घर में फैल गई थी। सुनीता के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कोतवाल जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। गली संकरी होने के कारण दमकल अंदर नहीं जा सकी। दमकल कर्मियों ने पड़ोसियों के सबमर्सिबल से आधे घंटे की मशक्कत कर आग को बुझा दिया।
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि आग से दस हजार की नकदी, सोने का हार, चेन, कूलर, पंखा, रजाई गद्दे, कपड़े व पांच क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गए। राजस्वकर्मियों को आग लगने के बारे सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें