कमालगंज। खुदागंज में पुलिस चौकी के पास स्थित राजकीय होम्योपैथी अस्पताल सप्ताह में 4 दिन बंद रहता है। इससे मरीज परेशान हैं। सोमवार व शुक्रवार को ही अस्पताल खुलता है। आसपास के लोगों का कहना है कि अन्य दिनों अस्पताल बंद रहने से मरीज लौट जाते हैं।
गुरुवार दोपहर खुदागंज स्थित राजकीय होम्योपैथी अस्पताल में ताला पड़ा था। आसपास के ग्रामीणों का कहना था कि अस्पताल में सप्ताह में दो दिन ही कर्मचारी आता है। इसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। पहले अस्पताल रोज खुलता था। लेकिन एक माह से समस्या है। जो मरीज पहले दबा ले गए थे। वह अब आते हैं, तो उन्हें कई बार लौटना पड़ता है।
वहीं राजकीय होम्योपैथी अस्पताल की चिकित्सक डॉ लक्ष्मी का कहना है कि वह एक माह की सीसीएल पर हैं। सोमवार व शुक्रवार के लिए एक फार्मासिस्ट की ड्यूटी खुदागंज में लगाई गई है। वह अब योगदान करने वाली हैं। उनकी 3 दिन ड्यूटी बुढ़नामऊ में लगी है। खुदागंज में वह सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को बैठेंगी।