फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लव जिहाद के खिलाफ हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लव जिहाद के खिलाफ हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति आंदोलन करेगी। बुधवार को समिति की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। 20 अप्रैल को महापंचायत के साथ ज्ञापन दिया जाएगा। शहर के सूर्य मंदिर में बुधवार को हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक निशांत गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभाग संगठन मंत्री लवलेश विराग ने लव जिहाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। कहा कि लव जेहाद हिंदू समाज के सामने गंभीर समस्या है। विधर्मी ताकतें बहन बेटियों के अस्मिता को चुनौती देने के लिए फैला रहे हैं। पकड़े गए गिरोहों के तार आतंकवादी संगठनों से जुड़े पाए गए। लव जिहाद की शिकार हिंदू महिलाओं का जीवन नारकीय हो जाता है। जिला सह संयोजक धर्मेंद्र पाल ने बताया कि 12 अप्रैल को कायमगंज व 17 अप्रैल को शहर में हिंदू जन आक्रोश बाइक रैली निकलेगी। विपुल राठौर, अवधेश सिंह, अनिल तिवारी, अनुज गुप्ता, अखिलेश कुलश्रेष्ठ, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, कृष्णा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें