फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, चालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर की तरफ आ रहे एक ट्रैक्टर के ऊपर हाईटेंशन लाइन गिरने से करंट दौड़ गया। इससे सीट पर बैठे ट्रैक्टर चालक के शरीर से धुआं निकलने लगा। करीब 10 मिनट बाद अचानक तेज आवाज के साथ चालक दूर जा गिरा। ट्रैक्टर की हाईड्रोलिक से जमीन में दो-दो फीट के गड्ढे हो गए। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव खाले का चपरा निवासी रावेंद्र कुमार (30) अपना ट्रैक्टर लेकर खेतों से घर की ओर आ रहे थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव के करीब पहुंचे, तो अचानक चकरोड के किनारे खड़े 11 हजार हाईटेंशन लाइन का खंभा व तार ट्रैक्टर-ट्राॅली पर जा गिरे। इससे ट्रैक्टर चला रहे रावेंद्र के शरीर से धुआं निकलने लगा। पास की ही झोपड़ी में बैठे परिवार के बाबा दयाराम ने धुआं निकलता देखा, तो चीख-पुकार मचा दी।
करीब 10 मिनट तक रावेंद्र सीट पर ही बैठा जलता रहा। इसके बाद अचानक तेज आवाज के साथ सीट से दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने रावेंद्र के हाथ पैर दबाने के बाद वाहन से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पैर और शरीर के पीछे का हिस्सा गंभीर रूप से झुलसा है। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बाबा दयाराम ने बताया कि ट्रैक्टर की हाईड्रोलिक रॉड जमीन में छू रही थी। करंट दौड़ने के बाद हाईड्रोलिक से जमीन में दो-दो फीट गड्ढे हो गए। गनीमत रही कि करंट के दौरान रावेंद्र को दूर फेंक दिया, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। परिजनों ने सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली को हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें