फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: निजी बस बैक कराते हेल्पर कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निजी बस बैक कराते वक्त एक चालक की लापरवाही से बस हेल्पर के ऊपर चढ़ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मेरापुर थाने के गांव नगला मकोड़ा निवासी अरविंद मिश्रा (38) एक साल से चतुर्वेदी बस सर्विस पर हेल्पर की नौकरी करते थे। वह शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आईटीआई चौराहे पर बस बैक करवा रहे थे। चालक ने एक साथ तेज रफ्तार से बस पीछे दौड़ा दी। इससे अरविंद उसके नीचे आकर कुचल गया। चीख-पुकार सुनकर चालक बस खड़ी कर मौके से भाग गया।
गंभीर रूप से घायल अरविंद को अन्य स्टाफ के लोग लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। बड़े भाई विनोद मिश्रा और चचेरे भाई विवेक कुमार मिश्रा परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। उनकी सूचना पर शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विवेक मिश्रा ने बताया कि वह एक साल से यहां काम करते थे। एक सप्ताह पहले घर पर गए थे। घर में पत्नी रेखा, बेटा शनि (5), प्रांजल (3) और दो माह की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें