फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: झमाझम बारिश, जलभराव से दिक्कत, उमस से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कई दिनों से बदली और धूप की उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को आधीरात के बाद से हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। इस दौरान गली मोहल्लों में जलभराव हो गया। लिहाजा अधिकतर लोग घरों में ही कैद रहे।
विज्ञापन

बारिश के दौरान मौसम में खासी ठंडक रही। बाद में उमस से लोगों के पसीने छूट गए। बारिश से मक्का व मूंगफली में खासा नुकसान हुआ, जबकि धान की रोपाई करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए।
बृहस्पतिवार आधी रात से शुरू हुई झमाझम बारिश शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक जारी रही। इससे रोज कमाने खाने वालों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया। रोडवेज बस अड्डा, तलैया फजल इमाम, जीआईसी कार्यालय के सामने, रस्तोगी मोहल्ला, स्टेट बैंक गली, पलरिया, पटेल पार्क, ढुइया, भीकमपुरा, बीबीगंज, गंगानगर समेत कई निचले मोहल्लों और गलियों में भारी जलभराव हो गया। भोलेपुर व फतेहगढ़ में जलभराव से काफी दिक्कत हुई। इस दौरान लोगों को घरों में ही कैद रहना पड़ा। कई दिन से बादलों के बीच हल्की धूप के बाद अचानक हुई बारिश से मक्का और मूंगफली में खासा नुकसान हुआ। किसान इसे सुखाकर घर पहुंचाने के प्रयास में थे। मगर असफलता हाथ लगी। हालांकि धान वाले किसानों को खासा फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें