फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फास्ट फूड और बेवजह तनाव से होता है हृदय रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। हृदय रोग की बढ़ रही समस्या के निदान को ईसीएचएस में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अभिनीत गुप्ता ने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के दिल की जांच कर उपचार के बारे में जानकारी दी। कहा कि फास्ट फूड और बेवजह तनाव से हृदय रोग को बढ़ावा मिल रहा है।
ईसीएचएम (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूट्री हेल्थ स्कीम) में शुक्रवार को रीजेंसी अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. अभनीत गुप्ता ने पूर्व व दिव्यांग सैनिकों और उनके परिजनों की जांच की। हृदय रोग से संबंधित परेशानियों और उनसे बचाव के तरीके बताए। शिविर में करीब 100 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

ईसीएचएस प्रभारी कर्नल एसएस भदौरिया की देखरेख में लगे स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए डाॅ. अभिनीत ने कहा कि हृदय रोग का सबसे प्रमुख कारण धूम्रपान करना, परिवार में किसी को इस बीमारी का होना, बहुत ज्यादा मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप होना, सुस्त जीवनशैली का का होना, दैनिक जीवन में शारीरिक श्रम न करना, बहुत ज्यादा तनाव लेना और फास्टफूड का सेवन करना है।
विज्ञापन

हृदय रोग के लक्षण-
डा. अभिनीत गुप्ता ने बताया कि छाती में दर्द, सीने में जकड़न, सांसें उखड़ना, गर्दन, जबड़े, गले, पेट अथवा बाजुओं में दर्द, अनियमित दिल की धड़कन, पैरों अथवा भुजाओं में सुन्नपन, चक्कर आना अथवा बेहोशी छाना, थकान रहने से दिल की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें