फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केएम हाउस व गुरुशरणम के ध्वस्तीकरण आदेश पर सुनवाई आज

Wed, 03 May 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के ठंडी सड़क स्थित केएम हाउस व गुरुशरणम होटल के ध्वस्तीकरण आदेश पर बुधवार को बोर्ड में सुनवाई होगी। इसमें कुल 21 भवनों के ध्वस्तीकरण पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने शहर के 21 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। इस आदेश के खिलाफ भवन स्वामियों ने जिलाधिकारी से सुनवाई की अपील की। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड की बैठक बुधवार को दोपहर 12.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में बुलाई गई है। इसमें सहयुक्त नियोजक कानपुर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व जलनिगम, सीडीओ, एडीएम व जिला पंचायत अध्यक्ष 21 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ सुनवाई करेंगे। इन भवनों में शहर के चर्चित गौरव अरोरा का केएम हाउस व बसपा नेता डॉ.अनुपम दुबे का गुरुशरणम होटल के ध्वस्तीकरण के आदेश पर सुनवाई होगी।
इसके अलावा चंद्र प्रकाश मिश्र, अजय कुमार, विमला देवी, सुरेश चंद्र गुप्ता, प्रवीन कुमार, मनोज कुमार, योगेंद्र भल्ला, विनोद कुमार, वीरेंद्र राजपूत, नीलम, अजय कुमार, जफर इसरार, बृजेेश, सुरेश चंद्र, वीरेंद्र कुमार, वीरभान, विक्रांत सिंह राना, नरेंद्र प्रकाश शुक्ला व अमर सिंह के भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर बोर्ड के अधिकारी सुनवाई करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि बोर्ड के अधिकारी सुनवाई के बाद ध्वस्तीकरण आदेश पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें