फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बसपा नेता की कुर्क संपत्ति रिलीज में आठ फरवरी को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता की कुर्क संपत्ति के प्रकरण में आठ फरवरी को सुनवाई होगी। गैंगस्टर के मुकदमे में गवाह नहीं पेेश हो सका। इसके चलते सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तारीख नियत की गई है। बसपा नेता को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे मैनपुरी जिला जेल में निरुद्ध है। गुरुवार को गैंगस्टर के मुकदमे में पुलिस बसपा नेता को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेशी पर लाई। गैँगस्टर के मुकदमे में पुलिस कर्मी सुरेंद्र प्रताप की गवाही होनी है।
लेकिन वह गुरुवार को कोर्ट में गवाही देने नहीं आ सके। कोर्ट ने गैंगस्टर के मुकदमे में 10 फरवरी की तारीख तय कर दी है। बसपा नेता अनुपम दुबे व उनके भाई अनुराग दुबे सहित अन्य परिजनों की संपत्ति डीएम के आदेश पर कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन

बसपा नेता व उनके भाई की ओर से कोर्ट में कुर्क संपत्ति को रिलीज करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने आठ फरवरी की तारीख लगाई है। फतेहगढ़ कोतवाल सचिन कुमार पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ कचहरी परिसर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें