फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोहिया के डॉक्टर के क्लीनिक पर सीएमओ का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में तैनात डॉक्टर के क्लीनिक पर सीएमओ ने मंगलवार को छापा मारा। पंजीकरण के प्रपत्र न मिलने पर उन्होंने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड पर लोहिया अस्पताल में संविदा पर तैनात डॉ. अजय सूद का क्लीनिक है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर उन्होंने क्लीनिक पर छापा मारा। उस दौरान डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। मौके पर दवाएं व चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध थे। पर्चा पर पुष्पा सूद चिल्ड्रेन क्लीनिक छपा है।
विज्ञापन

उस पर डॉ.अजय सूद एमबीबीएस, एमडी(चाइल्ड स्पेशलिस्ट) लिखा है। वहां मौजूद भवन स्वामी महिला से क्लीनिक के पंजीकरण से संबंधित कागज मांगे, लेकिन कोई प्रपत्र नहीं दिखाए गए। इस पर उन्होंने डॉ.अजय सूद को नोटिस जारी कर पंजीकरण संबंधित कागज तलब किए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने यह भी बताया कि संविदा व आउटसोर्सिंग पर तैनात डॉ.पार्ट टाइम अपना क्लीनिक चला सकता है। उसका सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें