फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग सेंटर की तीन छात्राएं कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
फतेहगढ़ में एएनएम सेंटर के बाहर खड़ीं छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के पुराना जिला अस्पताल परिसर स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की तीन छात्राएं कोरोना संक्रमित मिलीं। इससे सेंटर में हड़कंप मचा हुआ है। हॉस्टल में रुकने वाली 15 छात्राएं छुट्टी लेकर घर चली गईं हैं।
विज्ञापन

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में 37 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं। इनमें 25 छात्राएं सेंटर के हॉस्टल में रह रही हैं। तीन दिन पहले दो छात्राओं को बुखार आया।
इसके बाद बुखार फैलने लगा। शनिवार को छह छात्राएं बुखार से पीड़ित होने के अलावा अन्य छात्राओं में भी शरीर में दर्द होने की शिकायत सामने आई।
बुखार फैलने से भयभीत छात्राओं को देख प्रधानाचार्य साधना कटियार ने शनिवार को एल-2 अस्पताल में मौजूद सभी 35 छात्राओं की कोरोना जांच कराई।
एंटीजन किट से हुई जांच में तीन छात्राएं कोरोना संक्रमित मिलीं। शेष की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए गए। संक्रमित छात्राओं को एल-2 अस्पताल के महिला वार्ड में आइसोलेट कर उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
वहीं कोरोना संक्रमण के डर से हरदोई, शाहजहांपुर, कन्नौज, छिबरामऊ, मोहम्मदाबाद, शमसाबाद की 15 छात्राएं छुट्टी लेकर अपने घरों को चली गईं।
हॉस्टल में सिर्फ आठ छात्राएं ही बची हैं। प्रधानाचार्य साधना कटियार ने बताया कि छात्राओं को बुखार आने के संबंध में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि छात्राओं के उपचार व आइसोलेशन का उचित प्रबंध किया गया है।
शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें एसीएमओ डॉ. हनी मल्होत्रा भी शामिल हैं।
इसके अलावा राजेपुर क्षेत्र के गांव जैनापुर निवासी अधेड़ व महमदपुर निवासी युवक संक्रमित मिला है। इससे जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें