फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक को लात घूंसों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर। रंजिश के कारण प्राथमिक विद्यालय झंडी की मड़ैया में घुसकर प्रधानाध्यापक के साथ गांव के दो लोगों ने लात घूंसों से पिटाई कर दी। इससे प्रधानाध्यापक चुटहिल हो गए। पुलिस ने तीन दिन बाद मंगलवार रात को मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने एक आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के असलानपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को दोपहर में वह बच्चों को पढ़ाने के बाद विद्यालय के बरामदे में खड़े थे। इसी दौरान गांव के ही सुखदेव और विनोद कुमार विद्यालय में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। लात-घूंसे से उनके साथ मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें