फोटो-08,कंधे पर बिठाकर राम लक्ष्मण को ले जाते हनुमान जी।संवाद
- फोटो : सांकेतिक
अमृतपुर। रामलीला में भगवान श्रीराम भक्त शबरी के आश्रम में पहुंचे। वहां शबरी के झूठे बेर खाकर प्रेम और स्नेह की सीख दी।
कस्बे में चल रही रामलीला में श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता के प्रसंग ने दर्शकों को सच्चे रिश्तों की महत्ता का बोध कराया। कलाकारों ने मंचन के दौरान संदेश दिया कि स्वार्थ के लिए मित्रता न करें। निस्वार्थ भावना से प्रेम करें और सभी से स्नेह रखें।
लीला में श्रीराम-लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर ले जाते हनुमान जी के प्रसंग का मंचन भी हुआ। लीला में कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। (संवाद)