फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं ने अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील परिसर में धरने पर बैठे किसान नेताओं ने प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। कहा कि अधिकारी उनकी एक भी समस्या का समाधान कर दें तो वे धरना समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मुन्ना लाल सक्सेना के नेतृत्व में तहसील परिसर में किसान नेता तीन दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं का अभी तक हल नहीं निकला है। मुख्य समस्या गांव अकाखेड़ा व महमदीपुर में जलभराव की है। जलनिकासी की व्यवस्था बनाई जाए। अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, प्रताप सिंह गंगवार, रामवीर सिंह जाटव, रागिब हुसैन, रामदास वर्मा आदि मौजूद रहे।
किसानों की मांगें शीघ्र पूरी करे सरकार
फर्रुखाबाद। नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (एनडीपीएफ) और संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार से किसानों की मांगें जल्द पूरी करने के लिए कहा। एनडीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने पत्र भेजकर कहा कि किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों को मुआवजा दिया जाए। केंद्र सरकार को आश्वासन दिए 10 माह बीत चुके हैं। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। मजबूर होकर आंदोलन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें