फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सात करोड़ की ठगी में हरियाणा पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। सात करोड़ की ऑनलाइन ठगी में हरियाणा पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। अन्य की तलाश में भी कई स्थानों पर दबिश मारी। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें सात आरोपी एक ही गांव के हैं।
विज्ञापन

राज्य हरियाणा के जनपद फरीदाबाद सेक्टर नंबर 17 साइबर सेल टीम ने सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव गुड़ेरा में दबिश मारी। टीम ने दो युवकों को पकड़ लिया। पांच अन्य युवकों की तलाश में भी आस पास के इलाके में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पूछने पर टीम के प्रभारी ने बताया कि सात करोड़ की ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 15 आरोपियों की तलाश की जा रही है। सात आरोपी गांव गुड़ेरा के हैं। पकड़े गए युवकोंं से टीम ने एकांत में पूछताछ कर मोबाइल नंबर कब्जे में ले लिए। टीम मोबाइल नंबर के सहारे अन्य लोगों की तलाश कर रही है। सूत्रों की माने तो गांव में पहले भी कई राज्यों की पुलिस ऑनलाइन ठगी के मामले में दबिश दे चुकी है। क्षेत्र में कई युवक इस गोरखधंधे से जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें