फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हापुड़ ने शकुंतला देवी वॉरियर्स को 73 रनों से हराया

Sun, 30 Apr 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रूखाबाद। किजांस कप के आखिरी लीग मैच में शिवगरी हापुड़ की टीम और शकुंतला देवी वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया। हापुड़ की टीम ने शकुंतला देवी की टीम को 73 रनों से हराकर अगले चरण में प्रवेश पाया।
विज्ञापन

शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए किजांस कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में शिवगरी हापुड और शकुंतला देवी वॉरियर्स कायमगंज की टीम के बीच मैच हुआ। हापुड़ की टीम ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 161 रन बनाकर आउट हो गई। मोनू पाल ने 48 रनों का योगदान किया। लक्ष्य पाने उतरी शकुंतला देवी वॉरियर्स कायमगंज की टीम महज 88 रन ही बना सकी। हापुड़ के गेंदबाज राहुल सिह ने 4 विकेट लेकर कायमगंज टीम की कमर तोड़ दी। उन्हे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायरिंग रफीकुल अंसारी और अहमद ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें