फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर बच्ची की मौत

विज्ञापन
अंजू की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। मंदिर के दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आकर बालिका की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी मनोज कुमार हरिद्वार में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी कुसुम बेटे आकाश व पुत्री अंजू (12) के साथ घर पर रहती हैं।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार सुबह करीब 8 बजे अंजू मोहल्ले के शिव मंदिर में प्रसाद लेने के लिए गई।
मंदिर में सजावट के लिए डाली गई बिजली झालरों का तार कटा होने से लोहे के दरवाजे में करंट आ गया। अंजू ने जैसे ही दरवाजे को छुआ वह वहीं गिर पड़ी।
इस पर वहां मौजूद लोग आनन फानन में उसे सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोग शव को घर ले गए।
अंजू की मां व भाई शव के पास बिलखते रहे। सीओ रविंद्र नाथ ने बताया कि परिजन मनोज के हरिद्वार से आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें