फर्रुखाबाद। सिविल अस्पताल अहमदाबाद में 29 सितंबर को युवक की मौत के मामले मेें गुजरात जीआरपी परिजनोें की तलाश में राजेपुर थाने पहुंची। लेकिन क्षेत्र में उस नाम का गांव नहीं होने से वापस चली गई।
राज्य गुजरात के जनपद अहमदाबाद के रेलवे स्टेशन पर 29 सितंबर की रात को एक युवक घायल अवस्था में मिला था। जीआपी गुजरात ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घायल अवस्था में युवक ने टेंपो चालक को अपना नाम कृष्ण मोहन राजपूत गांव हरिपुरा जनपद फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश बताया था।
युवक के परिजनों की तलाश में जीआरपी अहमदाबाद के दीवान भरत भाई व सिपाही मोहन भाई मंगलवार को राजेपुर थाने में पहुंचे और आमद कराने के बाद स्थानीय पुलिस को गांव हरिपुरा के बारे में बताया। थाना क्षेत्र में इस नाम का कोई गांव नहीं होने पर जीआरपी गुजरात वहां से निकलकर अन्य थाना क्षेत्रों में जानकारी करने में जुट गई।