फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म में युवक दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने युवक को दोषी करार दिया है। सोमवार को उसे सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी को मोहल्ला घेरशामू खां निवासी सोनी राठौर 24 जनवरी 2014 को अपने साथ लेकर चला गया था।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिता की तहरीर पर 22 फरवरी 2014 को सोनी राठौर, बहन सुुधा, सुमन, बहनोई श्रीकिशन, सुधीर, कुसुमा के खिलाफ किशोरी को ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था।
इसमें आरोप लगाया कि पुत्री घर से 80 हजार रुपये व सोने की चेन भी ले गई। विवेचक ने किशोरी को बरामद कर आरोपी सोनी को जेल भेज दिया।
किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। विवेचक ने मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की।
अदालत ने किशोरी को ले जाने व दुष्कर्म के मामले में गवाह व साक्ष्यों के आधार पर सोनी राठौर को दोषी करार दिया।
अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी को सजा दिलाने के लिए वकील तेज सिंह राजपूत, प्रदीप सिंह, विकास कटियार ने दलीलें दीं।
कोर्ट ने सजा के लिए 31 अक्तूबर की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें