फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जीएसटी टीम ने तंबाकू गोदाम पर मारा छापा

विज्ञापन
कायमगंज के जौंरा रोड स्थित तंबाकू गोदाम में जांच करते ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति व अन्य। स? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। जीएसटी पोर्टल पर तंबाकू की खरीद व विक्री में गड़बड़ी की आशंका पर इटावा की टीम ने तंबाकू व्यापारी अवधेश कौशल के गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन

तीन फर्मों के माल खरीद और बिक्री के अभिलेखों की जांच कर रही है।
जीएसटी (एसआईबी) इटावा के ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति ने मंगलवार को कन्नौज व फर्रुखाबाद की टीम के साथ गांव जौंरा रोड स्थित अवधेश के तंबाकू गोदाम पर छापा मारा।
उनकी इसी गोदाम में आरआर ट्रेडर्स, पीआर इंटरप्राइजेज, अवधेश एंड कौशल के नाम से फर्में हैं। एक ही परिसर में तीनों फर्मों का काम होता है।
ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि गैर जनपद में कुछ गाड़ियां पकड़ी गईं थीं। इसके आधार पर कायमगंज के कई व्यापारियों का जीएसटी पोर्टल से मिलान किया गया।
पोर्टल में गड़बड़ी की आशंका पर जांच जारी है। इसमें देखा जा रहा है कि व्यापारी की ओर से पांच प्रतिशत जीएसटी देय वाला अनिर्मित माल खरीदकर बेचा जा रहा है या फिर 28 प्रतिशत जीएसटी वाला निर्मित माल खरीद कर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोदाम में रखे माल का सत्यापन कर अभिलेखों से मिलान जारी है। इस दौरान फर्रुखाबाद सचल दल के एसी अतुल उमराव, सीटीओ गणेश यादव, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें