फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के जीएसटी सचल दल ने लोहा लदा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
कायमगंज मंडी समिति में खड़ा लोहा लदा ट्रक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। कन्नौज से आई जीएसटी टीम ने सोमवार को अलीगंज रोड पर गांव ढमडेरा के पास लोहे के एंगल से लदा ट्रक पकड़ लिया।
विज्ञापन

ई-वे-बिल में गड़बड़ी पाए जाने पर टीम ने ट्रक को मंडी समिति में खड़ा कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि व्यापारी के प्रपत्र चेक कर कार्रवाई की जाएगी।
सुबह करीब आठ बजे सचल दल के प्रभारी सहायक आयुक्त संतोष कुमार ने टीम के साथ गांव ढमडेरा के पास लोहे के एंगल से लदे एक ट्रक पकड़ लिया।
सहायक आयुक्त कन्नौज संतोष कुमार ने बताया कि ई-वे-बिल में गड़बड़ी मिली है। व्यापारी को सूचित किया गया है। प्रपत्रों की जांच के बाद टैक्स व जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज। फर्रुखाबाद जीएसटी सचल दल ने शनिवार शाम तंबाकू लदी डीसीएम पकड़ी थी। सहायक आयुक्त अतुल उमराव ने बताया कि गांव अताईपुर निवासी एक व्यापारी ने अपना माल बताया है।
उनका कहना था कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मंडी से गेट पास नहीं मिल सका था। इससे ई-वे-बिल भी नहीं काटा गया।
अधिकारियों का कहना है चूंकि माल बिना बिल के पकड़ा गया, इसलिए टैक्स और जुर्माना अदा करने के बाद ही डीसीएम छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें