फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीसरे दिन भी वृद्ध की हत्या में नाती से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। वृद्ध की हत्या में तीसरे दिन भी पुलिस नाती से पूछताछ करती रही। महिला सहित चार लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी वृद्ध मेहंदी हसन सोमवार की रात को चारपाई पर सो रहे थे। रात को अज्ञात लोगों ने मेहंदी हसन के हाथ-पैर बांधकर सिर में किसी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी थी। हमलावर कमरे में बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात ले गए थे। रात को नाती नाैशीन ने बाबा को मृत अवस्था में देखकर बुआ को सूचना दी थी। तीन घंटे बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

मैनपुरी से आए पुत्र सल्लू ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को गांव के मोहब्बत अली के खेत में मेहंदी हसन के कपड़े, बाइक की चाबी सहित अन्य सामान पड़ा मिला था। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद नाती, एक महिला सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला सहित चार लोगों को छोड़ दिया। वहीं तीसरे दिन भी पुलिस नाती से पूछताछ करती रही। पुलिस की माने तो नाती की भूमिका पूरे प्रकरण में संदिग्ध है। लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। एसओ आमोद सिंह ने बताया हत्या के मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें