फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नौकरी के नाम पर हड़पे चार लाख रुपये

Sun, 02 Jul 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर युवक से कई बार में 4.03 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर होरी मोहल्ला निवासी चंद्रपाल सिंह ने राजस्थान के जनपद जयपुर थाना डोडवारा स्थित पित्रा मैरिन सर्विस कार्पोरेट आफिस ओपीपी बोनेंजा बेकरी के पास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले नौकरी का विज्ञापन फेसबुक में देखा था। उसमें आवेदन करने पर कंपनी की ओर से उसको बुलाया गया। वहां मेडिकल की जांच करने के बाद 25 हजार रुपये जमा कराए गए।
इसके बाद 13 अप्रैल 2021 से लेकर 19 बार में 8 सितंबर 2022 तक 4.03 लाख रुपये जमा करवा लिए। रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके बाद कंपनी की ओर से डिप्लोमा प्रमाण पत्र व एक फर्जी हवाई जहाज का टिकट उसको भेजा गया। ऐसे में नौकरी भी नहीं मिली और लाखों रुपये ठग लिए गए। कोतवाल सचिन कुमार ने बताया कि नौकरी के नाम पर ठगी कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें