फर्रुखाबाद नवभारत सभा भवन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से कश्यप निषाद महासम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि देश में 80 प्रतिशत पिछड़े वर्ग की आबादी है। जिसमें कश्यप और निषाद समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी है। भाजपा पिछड़े वर्ग के सम्मान व उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
प्रदेश में सपा और बसपा की सरकारों में पिछड़ों के नाम पर सिर्फ वोट हासिल किया गया, लेकिन सत्ता प्राप्त करने के बाद पिछड़े समाज को दरकिनार करके वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति की गई।सम्मेलन का संचालन भाजपा जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक कुलदीप गंगवार, वरिष्ठ नेता डॉ. रजनी सरीन, कश्यप निषाद कमेटी के अध्यक्ष नारद सिंह कश्यप, अर्जुन सिंह कश्यप, कल्याण सिंह बाथम, राम सिंह कश्यप, अनिल कश्यप, शरद श्रीवास्तव, रामनरेश गौतम व मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।