फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अक्तूबर से होगी मक्का की सरकारी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का की सरकारी खरीद 15 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मक्का खरीद के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सरकार ने मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1962 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति को जिला खरीद अधिकारी नियुक्त किया। सातनपुर मंडी, कमालगंज मंडी, मोहम्मदाबाद मंडी, कायमगंज मंडी, शमसाबाद उपमंडी व राजेपुर क्रय केंद्र पर खरीद के लिए तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी आरएमओ पुरुषोत्तम दास ने बताया कि मक्का बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
एक नंबर से धान की खरीद
प्रभारी डिप्टी आरएमओ पुरुषोत्तम दास ने बताया कि शासन से कामन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये व ग्रेड-ए धान का मूल्य 2060 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिया गया है। जनपद में धान खरीद के लिए 14 क्रय केंद्र बनाये गए हैं। एक नवंबर से खरीद होगी। क्रय केंद्र बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भी मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें