फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किराना के खोखे में आग से 80 हजार का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रात के वक्त किराना के खोखे में आग लगने से 80 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सामान जलने के बाद दिव्यांग के घर में भरण-पोषण की दिक्कत आ गई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी दिव्यांग इंद्रेश गांव में ही लकड़ी के खोखे में किराना की दुकान चलाता था। मंगलवार रात दुकान बंद करके वह घर चला गया। रात में किसी वक्त अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों के शोरगुल पर पहुंचने पर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
आग से दुकान में रखा करीब 80 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर दी है। बताया कि वह अपने परिवार का गुजारा दुकान चलाकर करता था। कई लोगों से उधारी में सामान भी ले रखा था। अब उसके सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें