फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दिल्ली से बस में लाया जा रहा बिना ई-वे बिल के माल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। अलीगंज रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास दिल्ली से आ रही निजी बस को जीएसटी टीम ने पकड़ लिया। बस में बिना ई-वे बिल के कपड़े, जनरल स्टोर का सामान, किराना आदि का सामान लदा था। टीम ने बस को पकड़कर मंडी समिति में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली से फर्रुखाबाद चलने वाली निजी बसों में यात्रियों के साथ भारी मात्रा में बिना ई- बिल के जरूरत का सामान लाया जाता है। व्यापारी बिना बिल का माल लाकर सरकार को टैक्स का खुलेआम चूना लगा रहे हैं। शुक्रवार सुबह जीएसटी सचल दल प्रभारी/ सहायक आयुक्त रामनरेश सिंह, अभिषेक मिश्रा आदि की टीम ने रेलवे क्रासिंग के पास दिल्ली से आने वाली बस को रोका।
बस में देखा तो उसमें लाखों रुपये का रोजमर्रा की जरूरत का सामान लदा था।स्लीपर सीटों पर सवारियां थीं। बस पकड़े जाने के बाद सवारियां अन्य साधनों से चली गईं। टीम ने बस को कब्जे में लेकर मंडी समिति में खड़ा कर दिया। टीम ने सामान देखकर चालक-परिचालक से बिल मांगा। वह नहीं दिखा सके। एक व्यापारी का ई-वे बिल था, जो एटा में माल सहित उतर गया। टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सचल दल प्रभारी रामनरेश सिंह ने बताया कि बस में लोड सामान जब्त किया गया है। सामान की पैकिंग खोलकर माल का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसी आधार पर कर निर्धारित किया जाएगा। जिस व्यापारी के नाम माल बुक है, उनसे रिकवरी की जाएगी।



शंका पर तंबाकू लदा ट्रक पकड़ा

जीएसटी के सचल दल प्रभारी/ सहायक आयुक्त रामनरेश सिंह व अभिषेक मिश्रा की टीम ने एक तंबाकू लदा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक पंजाब जा रहा था। प्रभारी ने बताया कि इस ट्रक में लदे सामान के साईं टुबैको कंपनी से तीन बिल काटे गए। चौथा बिल अशोका ट्रेडिंग कंपनी एटा से काटा गया। सभी बिल 50 हजार के अंदर के काटे गए हैं। सभी माल कायमगंज से लोड किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया ट्रक में लोड माल की कीमत आंकी जाएगी। पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें