फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छात्रा ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

Sat, 12 Aug 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार देर रात एक छात्रा ने गंगा नदी की बीच धार में पुल से छलांग लगा दी। भनक लगते ही पहुंचे गोताखोरों ने बमुश्किल बचाया। पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पजावा कादरीगेट निवासी अंजली डीएलएड की छात्र है। वह एक प्रतिष्ठित पुस्तक विक्रेता के यहां नौकरी भी करती है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसने पांचाल घाट बीच गंगा पुल से छलांग लगा दी। किसी के गंगा में कूदने की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने गोताखोर साजेब और अंबर को नदी में उतार दिया। अंजली तेज बहाव के चलते उल्टी धार में फंस गई। इससे दुर्वासा ऋषि आश्रम की और करीब 300 मीटर दूर डूबते हुए चली गईं। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद अंजली को नाव में चढ़ाया। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। छात्रा छलांग लगाने से पहले अपना बैग पुल पर रख गईं थी। वह किताब विक्रेता के यहां से शाम साढ़े छह बजे के करीब निकलने की बात बताई जा रही है। माँ के पहुंचने पर वह लिपट कर रो रही है। परिजन भी कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें