फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बालिका से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के एक मोहल्ले में मौसी के घर आई आठ वर्षीय बालिका से पड़ोसी ने बहाने से कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। बालिका की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बालिका नगर के एक मोहल्ले में 15 दिन पहले अपनी मौसी के घर आई थी। मंगलवार शाम करीब 7 बजे बालिका पास की परचून की दुकान से सौदा लेने गई थी। पास में ही आरोपी की भी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। बालिका को अकेला देखकर दुकानदार ने उसे अपने पास बुलाकर नमकीन दुकान से लाने के लिए कहा। बालिका ने लाकर दे दिया।
इसके बाद दुकानदार ने बालिका को 130 रुपये दिए और कहा कि तुम्हारे पापा ऊपर बैठे हैं जाओ। इस पर बालिका छत पर चली गई। अधेड़ दुकानदार पीछे से कमरे में पहुंचा और बालिका के हाथ बांध दिए। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। बालिका जब घर नहीं पहुंची तो मौसी उसकी तलाश में निकली। इसी दौरान बालिका दुकानदार के यहां से भागती हुई बाहर निकली।
विज्ञापन

बालिका ने सारी बात मौसी को बताई। आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची तो वह घर से भाग गया। बालिका की मां ने आरोपी राकेश गंगवार के खिलाफ दुष्कर्म व पाॅस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें