फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रेम प्रसंग में युवती की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेम प्रसंग में युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती का शव खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई। डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया। युवती के शरीर पर चार चोटें मिली हैं। मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा लिखा है। पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (20) का शव सोमवार की सुबह नगला हिलकी व दुनाया के बीच में अजय पाल सिंह के मक्के के खेत में पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान राजवीर सिंह को दी। प्रधान मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ जेपी शर्मा व चौकी इंचार्ज मुनेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर आए। पुलिस ने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस शव का पंचनामा भरने की तैयारी कर रही थी, तभी एक युवती मां के साथ वहां पहुंची। उसने शव की शिनाख्त बड़ी बहन के रूप में की। उसने बताया कि बहन का फतेहगढ़ कोतवाली के सेंट्रल जेल चौराहा निवासी एक युवक से डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार की सुबह प्रेमी युवक ने दवा दिलाने के लिए बहन को बुलाया था। काफी देर तक बहन वापस नहीं आई, तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उसके बाद बहन की तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया। मृतका के गले में निशान था। मुंह से खून निकल रहा था। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में युवती की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर सुरक्षित कर ली गई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मां की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें