फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ के पानी में डूबी बालिका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। बाढ़ के पानी में डूबने से बालिका की मौत हो गई। चारा काटने गई मां के पीछे-पीछे गई बालिका का शव तलाश करने पर पानी में उतराता मिला। तहसीलदार ने आर्थिक सहायता दिलवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर पश्चिमी निवासी अवनीश कुमार खेती करते हैं। शुक्रवार दोपहर पत्नी धनदेवी खेत में चारा काटने के लिए घर से निकली। उनकी चार वर्ष की बेटी अनन्या मां के पीछे-पीछे खेत पर चली गई। धनदेवी को इसके बारे में पता नहीं चला। खेत के पास में रामगंगा का बाढ़ का पानी भरा था। अनन्या किसी तरह पानी में गिरकर डूब गई।
धनदेवी घर वापस आई और अनन्या को घर में नहीं देखकर खोजबीन की। गांंव के कुछ लोगों ने धनदेवी को बताया कि अनन्या उसके पीछे खेत की ओर जाती दिखाई दी थी। परिजन खोजते हुए खेत की ओर पहुंचे। अनन्या का शव बाढ़ के पानी में उतराता पाया। परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया। मां धनदेवी, बहन चांदनी, अंबिका, भाई अंशुल को रो-रो कर बुरा हाल हो गया। तहसीलदार कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें