फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बोलेराे की टक्कर से बालिका की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। शौच करने गई मां के साथ जा रही बालिका की सड़क पार करने के दौरान बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने बहोरिकपुर मोहम्मदाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन बोलेरो व चालक को पकड़ने की मांग पर अड़ गए। एक घंटे बाद सीओ मोहम्मदाबाद के समझाने पर परिजनों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर टप्पामंडल निवासी मनोज शाक्य की पत्नी नन्हीं देवी शनिवार शाम शौच करने के लिए खेत पर जा रही थी। दरवाजे पर खेल रही बेटी सरिता उर्फ चीनू (6) अपने ताऊ की बेटी रेनू के साथ मां के पीछे दौड़कर जाने लगी। रेनू तो सड़क पार कर चली गई। सरिता उर्फ चीनू सड़क पार कर रही थी। तभी सामने से आ रही बोलेरो ने सरिता उर्फ चीनू के टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
सूचना पर पिता मनोज शाक्य, बहन रूचि, निशा, भाई अभी सहित परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों ने सड़क पर टेंट लगाकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बोलेरो व चालक को पकड़ने की मांग कर जाम खोलने से इंकार कर दिया। सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, मोहम्मदाबाद कोतवाल मनोज भाटी, कमालगंज एसओ राजेश राय मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे बाद सीओ के समझाने पर परिजनों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने टेंट सड़क से हटवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें