कंपिल। बाढ़ के भरे पानी के गड्ढे में खेलते समय,डूबने से बालिका की मौत हो गई। परिजनों ने मशक्कत के बाद बालिका के शव को बाहर निकाला। शव देखकर परिजन बिलखने लगे। थाना क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी समीम की पुत्री शिफा (12) गुरुवार शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर भरे बाढ़ के पानी में खेल रही थी। घर से कुछ दूरी पर एक गहरा गड्ढा है। बालिका खेलते खेलते गड्ढे में भरे पानी में डूब गई। गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। काफी समय तक वापस न निकलने पर बच्चों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आननफानन परिजनो ने बालिका के शव को कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ पाया तब तक बालिका की मौत हो चुकी थी। शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। मृतका की मां जुलेखा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। (संवाद)