फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छत की रेलिंग पर चढ़ रही बच्ची गिरकर घायल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। मोहनपुर दिनारपुर के कटहल नगला में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्रदीप राजपूत की ढाई वर्षीय पुत्री अनाया की छत से गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

अनाया दोपहर करीब एक बजे घर की छत पर बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते समय वह रेलिंग पर चढ़ने लगी, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह छत से नीचे सड़क पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बड़ी बहन पूर्वी (पांच) के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर लोहिया अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोपहर करीब तीन बजे अनाया ने दम तोड़ दिया। घटना से मां प्रीति व परिजन बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने घटना की जानकारी मिलने से इन्कार किया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें