कमालगंज। भाजपा सांसद ने मंगलवार को कहा कि गाजियाबाद-कानपुर ग्रीन एक्सप्रेसवे से जिले को बड़ी सौगात मिली है। जिले से होकर ग्रीन एक्सप्रेसवे गुजरेगा। इससे विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय परिसर भोजपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि आवागमन के साधन विकास व प्रगति की आधारशिला हैं। इसी को देखते हुए सरकार लगी है। गाजियाबाद-कानपुर ग्रीन एक्सप्रेस वे की अभी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट(डीपीआर)जारी नहीं हुई है।
ग्रीन एक्सप्रेसवे गौरखेड़ा सिवारा के पास से जिले में प्रवेश करेगा और खुदागंज के आसपास निकलकर उन्नाव कानपुर की ओर जाएगा। इससे गाजियाबाद से कानपुर की दूरी 468 किलोमीटर से घटकर 380 किलोमीटर रह जाएगी। फर्रुखाबाद लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। इससे डेढ़ घंटे में कानपुर, आगे 3 घंटे में प्रयागराज पहुंच सकेंगे। दिल्ली की दूरी भी सिमट जाएगी।