कंपिल। एटा जिले के थाना राजा का रामपुर गांव बिल्सड़ निवसी नीरपाल कंपिल रोड स्थित इंजीनियर विभाग में गेटमैन के पद पर तैनात है। बुधवार को वह मजदूरों का भुगतान करने के लिए मोहल्ला पट्टी मदारी गया था। वहां मोहल्ले के दबंग युवक ने उसको रोक लिया और मजदूरों को भुगतान करने वाले रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार किया तो मारपीट कर नीरपाल की जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए। गेटमैन ने दबंग के खिलाफ मारपीट कर दस हजार रुपये लूटने का प्रार्थना पत्र थाने में दिया। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।